ePaper

मिथिला कला उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में

Updated at : 06 Dec 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
मिथिला कला उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में

मिथिला कला उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में

विज्ञापन

संस्कार भारती बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा सहरसा. संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रांत द्वारा आयोजित किये जाने वाले मिथिला कला उत्सव को सफल बनाने की दिशा में तैयारियां जोर-शोर से जारी है. 14 दिसंबर को मधुबनी के रिजनल सेकेंडरी स्कूल में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक आयोजन को लेकर शनिवार को बैठक का आयोजन उत्सव संयोजक धर्मेंद्र कुमार पांडेय के आवास पर किया गया. बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विस्तृत विचार-विमर्श किया. बैठक की शुरुआत अतिथियों व समिति सदस्यों के परिचय के साथ हुआ. उत्सव के सुचारू संचालन के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना व्यक्त की गयी. संस्कार भारती के प्रांत सह महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि यह उत्सव मिथिला की कला, संस्कृति, परंपरा व शिल्प का भव्य प्रदर्शन है. जिसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है. बैठक में परिसर सजावट को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि रिजनल सेकेंडरी स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मंच तक पूरे परिसर को पारंपरिक मधुबनी पेंटिंग, मैथिल सजावट, आधारित कला और तोरण द्वारा सजाया जायेगा. जिससे आगंतुकों को मिथिला की सांस्कृतिक विरासत की वास्तविक झलक मिल सके. आयोजन स्थल पर आगंतुकों के लिए कला प्रदर्शनियों, शिल्प स्टॉलों के विशेष काउंटर भी लगाये जायेंगे. भवन सज्जा पर विस्तार से विचार करते निर्णय लिया गया कि विद्यालय परिसर की दीवारों को आकर्षक रंगों, सांस्कृतिक प्रतीकों व मिथिला परंपरागत आकृतियों से अलंकृत किया जायेगा. स्थानीय कलाकारों व छात्रों की टीम इस कार्य में अपना कौशल प्रस्तुत करेगी. जिससे उत्सव का वातावरण और अधिक जीवंत हो सके. बैठक में यह भी तय किया गया कि उत्सव के दौरान मिथिला पेंटिंग कार्यशाला, मिथिला साहित्य चर्चा, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, कला प्रतियोगिता व सांस्कृतिक संध्या जैसे प्रमुख कार्यक्रम शामिल रहेंगे. स्थानीय कलाकारों के साथ मिथिला क्षेत्र के कला साधकों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी. जिला महामंत्री ने बताया कि यह मिथिला कला उत्सव का दूसरा वर्ष है. पहले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस उत्सव में सहरसा के कलाकार बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. बैठक में मिथिला कला उत्सव के सहसंयोजक सिंगापुर से अंजनी झा, मार्गदर्शक साहित्यकार प्रो शुभ कुमार वर्नवाल, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षिका चंदन दत्त, माला झा, ग्लोबल एक्सक्यूटिव हेड बीएफएम, यूएसए, जिला महामंत्री रवि कुमार, जिला मंचीय कला संयोजक राहुल गौरव, दरभंगा से पुरातत्व विद संस्कार भारती उत्तर बिहार के कला धरोहर संयोजक मुरारी झा, संस्कार भारती उत्तर बिहार सदस्य डॉ राजकुमार भारती, प्रो अमित भारती, मधुबनी जिला संयोजक शैलेंद्र पांडेय, मिथिला चित्रकला के कलाकार संस्कार भारती मधुबनी सोनू निशांत, विनोद, फाइन आर्ट युवा कलाकार गोविंद, भू अलंकरण के उभरते युवा कलाकार अमरजीत, सामाजिक कार्यकर्ता गौरव, आदित्य, अविनाश, आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन