ePaper

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने प्रेम कुमार पप्पु उर्फ पप्पू ठाकुर

Updated at : 30 Apr 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने प्रेम कुमार पप्पु उर्फ पप्पू ठाकुर

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से संघ द्वारा मनोनित समाज बंधु स्वर्णकार व्यवसायों ने अपने पद व गोपनीयता की शपथ ली.

विज्ञापन

सहरसा अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह मध्य प्रदेश के पूर्व राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी की अध्यक्षता में गया के महामाया प्लेस में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से संघ द्वारा मनोनित समाज बंधु स्वर्णकार व्यवसायों ने अपने पद व गोपनीयता की शपथ ली. जिसमें बिहार राज्य स्वर्णकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार पप्पू उर्फ पप्पू ठाकुर सहरसा निवासी को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. मंचासीन प्रीतम सिंह पवार सोनी, बनलोटी विधायक उत्तराखंड जीवन कुमार, विधायक, एमएलसी बिहार लक्ष्मण स्वर्णकार, उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा मंत्री ज्योति सोनी, पूर्व विधायक गिरिडीह झारखंड बहादुर सिंह वर्मा, मुख्य संरक्षक अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री राकेश कुमार वर्मा उर्फ रवि वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह कांडा पंजाब, संगठन मंत्री पारस सोनी उड़िसा, राम कुमार तोषावद सीकर राजस्थान, कार्यकारी अध्यक्ष जयपाल लंबा हरियाणा, सत्यपाल वर्मा दिल्ली, सुरेश प्रसाद राष्ट्रीय संरक्षक, रवि सर्राफ वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, आर रविन्द्र चारी अतिरिक्त महामंत्री हैदराबाद, जे पेटाचार्य सलाहकार, शिव प्रकाश कुकरा राजस्थान, दुर्गा प्रसाद जोहरी झारखंड अध्यक्ष के अलावे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्यप्रेदश उड़ीसा, तेलगाना, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, कोलकाता सहित राज्यों से अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ को मजबूत करने की शपथ ली. बिहार राज्य स्वर्णकार संघ ने कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम उत्साह के साथ सफल रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश प्रसाद, जीवन कुमार, प्रधान महासचिव संजय गुप्ता, देव नारायण साह, शंभु वर्मा, सचिव अंजू साह, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, मुन्ना स्वर्णकार, बिहार राज्य स्वर्णकार संघ के उपाध्यक्ष सुदामा कुमार, अशोक वर्मा, नवीन वर्मा, राजू सोनी, मनोज ठाकुर, अर्जुन स्वर्णकार, सुनील वर्मा, दिलीप वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, मगध प्रमंडल प्रभारी जवाहर वर्मा, चंदन वर्मा, कुंदन वर्मा, मल्लू वर्मा, दिलीप ठाकुर, संजय ठाकुर, रामानंद साह मनहार ने अहम योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन