शहर की प्रतिभाओं को प्रभात खबर 23 को करेगा सम्मानित

शहर की प्रतिभाओं को प्रभात खबर 23 को करेगा सम्मानित
दसवीं व बारहवीं में अच्छे अंकों से सफल बच्चों को प्रभात खबर द्वारा रविवार को किया जायेगा सम्मानित,जिला परिषद स्थित पूजा रिसोर्ट में सुबह 10 बजे होगा कार्यक्रम सहरसा. प्रभात खबर द्वारा रविवार को जिला परिषद स्थित पूजा रिसोर्ट में 10वीं व 12वीं में अच्छे अंकों से सफल छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है. सीबीएससी, आईसीएसई व बिहार बोर्ड के 10वीं व 12वीं की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को जिले के वरीय अधिकारियों व प्रतिष्ठित गणमान्य द्वारा सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए इच्छुक विद्यालय अपने लेटर पैड पर विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों की सूची तैयार कर प्रभात खबर कार्यालय सराही मोड नया बाजार में या 9430629939 नंबर पर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं. साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. प्रतिभा सम्मान में वैसे सफल छात्र-छात्राएं, जिन्होंने इस वर्ष सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक व बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किया है. ऐसा करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम डीबी रोड स्थित जिला परिषद प्रांगण के पूजा रिसोर्ट में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा एवं सभी सफल बच्चों को सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन कार्य प्रारंभ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




