खुद को पुलिस बता आधा दर्जन बकरियों की कर ली चोरी

Updated:
विज्ञापन
खुद को पुलिस बता आधा दर्जन बकरियों की कर ली चोरी

खुद को पुलिस बता आधा दर्जन बकरियों की कर ली चोरी

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहमौरा, नवटोलिया व शाहपुर गांव से गुरुवार की देर रात चार पहिया वाहन पर सवार करीब आधे दर्जन अज्ञात चोरों ने खुद को पुलिस बताकर दर्जनों बकरी व बकरे की चोरी कर ली है. घटना के बाद से पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं इस तरह की घटना से पुलिस की रात्रि गश्ती पर भी एक बडा सवाल खडा हो रहा है. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार शाहमौरा वार्ड नंबर 13 महादलित टोला में गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे एक उजले रंग की चार पहिया वाहन से करीब पांच व्यक्ति को घूमते देख नींद से जगे एक ग्रामीण ने जब पूछा तो उनलोगों ने खुद को पुलिस बताते हुए अवैध शराब के खिलाफ जांच की बात बतायी. इस दौरान उनलोगों ने लालमोहर राम की एक बकरी और एक बकरे व रंजू देवी की एक बकरी चोरी कर ली. हो हल्ला सुनने के बाद जब दूसरा व्यक्ति जागा और पूछा तो एक व्यक्ति ने बताया कि भनेश्वर कौन है. उस पर हत्या का आरोप है. जब उसके द्वारा गाडी पर टार्च दिया तो चोर ने कहा कि बाबा सो जाइये काम हो गया है, चलते हैं. उसके बाद नवटोलिया निवासी धनंजय यादव की एक बकरे की चोरी कर ली गयी. वहीं दूसरी ओर शाहपुर गांव स्थित भगवती स्थान के समीप से भी दो व्यक्ति के तीन बकरे की चोरी कर वाहन से फरार हो गया. एक ही रात अलग अलग जगहों पर मवेशियों की चोरी वह भी खुद को पुलिस बताने से घटना से पुलिस की गश्ती दल पर सवाल खडा कर रहा है. जिससे क्षेत्र के पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन