ePaper

दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी गया सामान बरामद

Updated at : 19 Dec 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी गया सामान बरामद

दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी गया सामान बरामद

विज्ञापन

बनमा ईटहरी . थाना क्षेत्र के महारस गांव स्थित एक मिक्सिंग लैब दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान महारस गांव निवासी चंदन कुमार पिता स्व. कुलो सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार आठ दिसंबर को अज्ञात चोरों ने मिक्सिंग लैब दुकान का ताला तोड़कर एक प्रिंटर व एक एलसीडी चोरी कर ली थी. घटना के बाद पीड़ित आदित्य कुमार ने बनमा ईटहरी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 197/25 दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू की. लगातार छानबीन व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन