कुरीतियों को दूर करने के लिए खान-पान पर संयम रखना जरुरी : अरविंद बाबा

प्रखंड के ईटहरी ग्राम में जिला स्तरीय संतमत सत्संग का 62वां वार्षिक अधिवेशन बुधवार को प्रारंभ हो गया. पहले दिन कार्यक्रम स्थल पर हजारों की भीड देखी गयी.
ईटहरी गांव में जिला स्तरीय संतमत सत्संग का 62वां अधिवेशन हुआ प्रारंभ
बनमा ईटहरी. प्रखंड के ईटहरी ग्राम में जिला स्तरीय संतमत सत्संग का 62वां वार्षिक अधिवेशन बुधवार को प्रारंभ हो गया. पहले दिन कार्यक्रम स्थल पर हजारों की भीड देखी गयी. भागलपुर के कुप्पाघाट से स्वामी भागीरथ बाबा, प्रमोदानंद बाबा, सत्य प्रकाश महाराज, अरविंद बाबा ने प्रवचन कही. उन्होंने कलयुग में ईश्वर का गुणगान ही सबसे बड़ा धर्म बताया है. सत्संग से मानव जीवन का कल्याण होता है. इसलिए लोगों को सत्संग करना चाहिए. कहा कि मानव को अपने अंदर की कुरीतियों को दूर करने के लिए खान-पान पर संयम रखनी चाहिए, ताकि उनके अंदर बसने वाली विकृतियों का नाश हो सके. सत्संग से लोगों के अंदर ऐसी भावना जागृत होनी चाहिये. इससे सदा मन स्वच्छ और स्वस्थ्य रह सके, लेकिन आज के परिवेश में लोग इतने व्यस्त हो गये हैं कि उन्हें पांच मिनट ईश्वर स्मरण करने का समय नहीं निकाल पाते हैं. जब तक ईश्वर भक्ति नहीं होगा, तब तक आप ईश्वर को स्मरण नहीं कर सकते. इसलिए ईश्वर हर जगह विद्यमान है और ईश्वर की भक्ति आप कहीं भी सच्चे मन से कर सकते हैं.वहींं प्रमोदानंद बाबा ने कहा कि संतों की अमृतवाणी श्रवण करने से ही मानव जीवन का कल्याण हो जाता है. वहीं स्वामी भागीरथ बाबा ने भजन व प्रवचन के माध्यम से लोगों को जागृत किया. दो दिवसीय सत्संग के आयोजक मुखिया प्रतिनिधि पवन यादव ने बताया कि सत्संग प्रेमियों के लिए भंडारा व अनुयायियों को ठहरने की व्यवस्था की गयी है. सत्संग को सफल बनाने में पूर्व प्रमुख रमेश चंद्र यादव, कांग्रेस नेता रामकुमार पासवान, पवन कुमार यादव, नरेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव, प्रो गंगाधर, पुरेनद्र यादव, सुबोध यादव, पप्पू कुमार, नीरज कुमार, प्रवीण भगत, विकास यादव समेत अन्य लगे हुए थे. कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल कैंप, बुक स्टॉल, हेल्प डेस्क केंद्र भी बनाया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम भी मुस्तैद दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




