सामाजिक रूप से सभी यहां अपने हैं व अपनों का सम्मान है : डॉ अरुण

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :18 Jan 2026 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक रूप से सभी यहां अपने हैं व अपनों का सम्मान है : डॉ अरुण

गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को व्यक्तित्व परिष्कार सत्र का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ में व्यक्तित्व परिष्कार सत्र का आयोजन

सहरसा. गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को व्यक्तित्व परिष्कार सत्र का आयोजन किया गया. सत्र को संबोधित करते डॉ अरुण कुमार जायसवाल ने हिंदू धर्म के संबंध में जावेद अख्तर एवं अटल बिहारी वाजपेयी के बीच एक वार्तालाप के अंश के संबंध में चर्चा की. उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर ने मुहम्मद अली जिन्ना के नौ अगस्त 1947 में दिल्ली के एक स्पीच में कहा था कि पाकिस्तान बन रहा है एवं वह सेकुलर होगा यानी धर्म निरपेक्ष होगा. हिंदू, मुस्लिम सब बराबर होंगे एवं पारसी व ईसाई सब बराबर होंगे, लेकिन ऐसा कुछ पाकिस्तान में हुआ नहीं. पाकिस्तान बनने में जिस पावर का उपयोग किया था, उसने उसे सेकुलर बनने नहीं दिया. बीजेपी की शायद यही मंशा हो कि सेकुलर ही सिस्टम ठीक हो, लेकिन पावर हासिल करने के लिए जिस तत्वों एवं एलिमेंट को अनलिस्ट किया है, वे एक सेकुलर समाज रखने की अनुमति देंगे. इस पर वाजपेयी ने कहा देखिए भारत सेकुलर है तो वह आरएसएस के कारण नहीं है. बीच में अख्तर ने टोकते इसके बाद तुरंत वाजपेयी जी से कहा कि हां भारत में 80 प्रतिशत हिंदू है. ये हिंदू सोचने का तरीका है. जो ईश्वर को नहीं मानता है वह भी हिंदू है एवं हमारी संस्कृति का हिस्सा है. यहां के हिंदू आबादी की विचारधारा एवं दर्शन इसे धर्म निरपेक्ष बनाते हैं. यहां नास्तिक भी हिंदू है. हिंदू धर्म सभी को समाहित करता है. देश में धर्मनिरपेक्षता को बनाये रखने के लिए हिंदू समुदाय को धन्यवाद देना चाहिए. यहां भगवान की अनुभूति प्राप्त करने में लोगों ने कई जन्म लगा दिए. ये है हिंदू धर्म, सनातन धर्म का मंत्र. सामाजिक रूप से सभी यहां अपने हैं एवं अपनों का सम्मान है, सब के त्योहारों का भी सम्मान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन