लोगों को सहकारिता विभाग की योजनाओं से कराया अवगत, पैक्स सदस्य बनने की अपील
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

सहकारिता विभाग के निर्देश के आलोक में जिले में जिला सहकारिता पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह के निगरानी में पैक्स सदस्यता सह सहकारी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
विज्ञापन
पैक्स सदस्यता सह सहकारी जागरूकता अभियान में लोगों को किया जा रहा जागरूक
सहरसा. सहकारिता विभाग के निर्देश के आलोक में जिले में जिला सहकारिता पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह के निगरानी में पैक्स सदस्यता सह सहकारी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में दूसरे दिन शनिवार को 10 पैक्सों में जागरूकता अभियान चलाया गया. सौरबाजार प्रखंड के चंदौर पूर्वी एवं नादो में जिला सहकारिता पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने खुद मौजूद रहकर जागरूकता अभियान चलाया. उन्होंने सभा में मौजूद सभी सदस्यों, आम जनता को सहकारिता विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी एवं अधिक से अधिक लोगों को पैक्स में सदस्य बनने के लिए अपील की. जिससे सहकारिता के माध्यम से लोगों का आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक विकास हो सके. चंदौर पूर्वी में 625 पैक्स के नये सदस्य एवं नदों में 150 पैक्स के नये सदस्य शामिल होकर जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठाया. जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि पिछले दो जनवरी से 31 जनवरी तक यह जागरूकता अभियान जिले के सभी पैक्स में आयोजित किया जायेगा. जिसके लिए तिथिवार समय निर्धारित किया गया है. इस कड़ी में शनिवार को विभिन्न प्रखंडों के 10 जगह पर जागरूकता अभियान चलाया गया. सौरबाजार के चंदौर पूर्वी एवं नदों में वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार सहित नादो पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार एवं चंदौर पूर्वी पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर यादव सहित अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










