बच्चों का विज्ञान कौशल देख मुग्ध हुए लोग

Updated at : 25 Feb 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों का विज्ञान कौशल देख मुग्ध हुए लोग

बच्चों का विज्ञान कौशल देख मुग्ध हुए लोग

विज्ञापन

किंडर गार्टन स्कूल में विज्ञान व कला की प्रदर्शनी आयोजित सहरसा. बटराहा स्थित किंडर गार्टन स्कूल में मंगलवार को छोटे बच्चों द्वारा विज्ञान व कला की प्रदर्शनी आयोजित की गयी. जिसमें वर्ग नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया. विद्यालय की प्राचार्या शांभवी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि छोटे बच्चों ने माॅडल के द्वारा अपनी क्रिएटिविटी, सोच व विज्ञान में दिलचस्पी को प्रदर्शित करते हुए आजकल की तेज भागती लाइफ स्टाइल वाली जिंदगी में, तेज होती ट्रांसपोर्ट सिस्टम, घरों की सफाई व्यवस्था, प्रदूषण, डिजिटल क्रांति, ग्लोबल वार्मिंग, वैक्यूम क्लीनर समेत अनेक विषयों के आधार पर माॅडल के साथ विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया. कुछ बच्चों ने साइंस के साथ कला का प्रदर्शन भी किया, जिसमें राम मंदिर भी था. प्रदर्शनी में जहां कक्षा पांच के बालवीर ने ब्लड ग्रुप जांच, सिया ने ग्रीनहाउस, कक्षा चार की तुलसी, शाश्वत, विवेकानंद और कक्षा तीन से निरंजन, ईश्वर चंद्र, अर्पिता गुप्ता ने चंद्रयान का माॅडल बनाया. कक्षा दो के छात्र शुभम ने माॅडल ऑफ स्कूल व हर्षवर्धन ने लाइफ ऑफ ए बटरफ्लाई का मॉडल प्रस्तुत किया. वहीं कक्षा चार की परिधि ने राम मंदिर को माॅडल द्वारा समझाया. तीसरी कक्षा की छात्रा आयुषी, आर्यन, अंश,नवनीत, मानस,अभिनव, सोनाक्षी रिशु राज ने भी बढ़िया प्रस्तुति दी. मौके पर अभिभावकों व शिक्षकों ने बच्चों के द्वारा बनाये माॅडलों और उसके काम करने के बारे में पूछा और शाबाशी दी. बच्चों द्वारा बनाये गये पर्यावरण चक्र, चंद्रयान, सौर ऊर्जा का प्रयोग, पवन चक्की, आधुनिक घर, आधुनिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था, राम मंदिर ग्रीनहाउस, सेफ अर्थ, आरगेन आदि के माॅडल को भी काफी वाहवाही मिली. मौके पर एकलव्या सेंट्रल स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, प्रगति क्लासेज के निदेशक नंदन कुमार, किंडरगार्टन के शिक्षक संतोष कुमार सिंह, अभिषेक, राजेश कुमार, आशीर्वाद, श्यामली सिंह, प्रिया आनंद, कोमल कुमारी, शिल्पी, साक्षी, ज्योति, अनामिका मिश्रा, आरती प्रभा, अंजलि, संजीव कुमार व बच्चों के माता-पिता और अभिभावक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन