सहरसा जंक्शन सहित 14 स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी डिजिटल लॉकर की सुविधा

Updated at : 11 Mar 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा जंक्शन सहित 14 स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी डिजिटल लॉकर की सुविधा

सहरसा जंक्शन सहित रेल मंडल के 14 स्टेशन पर डिजिटल लॉकर शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

सहरसा जंक्शन पर जगह चिह्नित, भेजा गया मैप

वाणिज्य विभाग ने शुरू की तैयारी, जल्द होगा टेंडर

सहरसा. समस्तीपुर रेल मंडल में सालों से यात्रियों के लिए डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू करने की मांग की जा रही थी. इस पर मंडल ने पहल करते हुए सहरसा जंक्शन सहित रेल मंडल के 14 स्टेशन पर डिजिटल लॉकर शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने यह कदम उठाया है. इसके लिए पहले ही सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की गयी थी.

50 वर्ग फुट में बनेगा

सहरसा जंक्शन पर डिजिटल लॉकर सुविधा के लिए जगह चिन्हित कर लिया गया है. पुराना टिकट घर के पास जगह चिह्नित किया गया है. फिलहाल इसका मैप तैयार कर रेल मंडल को भेज दिया गया है. उम्मीद है कि जल्दी टेंडर जारी की जायेगी.

यात्रियों के सामान की होगी सुरक्षा

समस्तीपुर रेल मंडल में फिलहाल किसी स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सुविधा नहीं मिलती है. ऐसे में यात्रियों को अगर ट्रेन पकड़ना होता है और समय में अंतर हुआ तो उन्हें अपने सामान के साथ की इधर-उधर भटकना पड़ता है. खास कर सहरसा और समस्तीपुर जैसे स्टेशन पर जहां चार रूट से ट्रेन आती है. ऐसे में दूर-दराज क्षेत्र से आने वाले लोग डिजिटल लाकर नहीं उपलब्ध होने के कारण सामान इधर-उधर लेकर ही घूमते रहते हैं. वहीं डिजिटल लॉकर मिलने से रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी. इन स्टेशनों पर डिजिटल लाकर लगाने, चलाने और उनके मेंटेनेंस के लिए साइट और कमर्शियल आकलन किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, प्रत्येक स्टेशन पर डिजिटल लाकर यूनिट के लिए 50 वर्ग फुट जगह की आवश्यकता होगी.

इन स्टेशनों पर लगेगा डिजिटल लॉकर

सहरसा, समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, बेतिया, सीतामढ़ी, जयनगर, और मधुबनी.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन