जनहित व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले पैक्स अध्यक्ष

समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले पैक्स अध्यक्ष
सोनवर्षाराज. जनहित व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महुआ उत्तरवाडी पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार चौधरी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर समाधान का आग्रह किया है. पैक्स अध्यक्ष द्वारा उपमुख्यमंत्री को समस्याओं को लेकर सौंपे गये ज्ञापन में क्षेत्र के किसानों को ससमय खाद बीज उचित कीमत पर उपलब्ध कराने, पैक्स महुआ उत्तर वाडी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष द्वारा राशि गबन के बाद फरार रहने व उसके खिलाफ कानूनी कारवाई नहीं होने से बाधित धान खरीद जैसी समस्या व महुआ बाजार को प्रखंड व सोनवर्षाराज को अनुमंडल बनाने की प्रमुख मांग शामिल थी. पैक्स अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा की उप मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के शीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










