अच्छा शिक्षक वही, जिनके अंदर निरंतर स्वाध्याय की हो वृत्ति: प्रधानाचार्य

अच्छा शिक्षक वही, जिनके अंदर निरंतर स्वाध्याय की हो वृत्ति: प्रधानाचार्य
विद्यालय अनुभव कार्यक्रम का किया गया समापन सहरसा . राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय के बीएड के छात्राध्यापकों का अठाईस दिवसीय विद्यालय अनुभव कार्यक्रम शुक्रवार को राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय पूरब बाजार में समारोह पूर्वक समापन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय सहायक प्राध्यापक सह कार्यक्रम पर्यवेक्षक डॉ सरोज कुमार झा, विद्यालय प्रभारी प्रधानाचर्य डॉ शुभाशीष झा सहित अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घघाटन किया. मुख्य अतिथि सहित समानित अतिथि को प्रशिक्षुओं द्वारा पाग, चादर व बुके भेंट कर सभी का स्वागत व सम्मान किया गया. समापन समारोह को संबोधित करते विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य ने छात्र अध्यापकों को पुरी ईमानदारी से शिक्षण प्रशिक्षण कार्य को पुुरा करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जिसके अंदर निरंतर स्वाध्याय की प्रवृति हो वही शिक्षक बच्चे को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दे सकता हैं. शिक्षण वृत्ति जीवन का सबसे अनमोल वृत्ति है. शिक्षक को कर्तव्यनिष्ठ होकर अपने मर्यादा का हमेश ख्याल रखना चाहिए. उन्होंने प्रशिक्षुओं के कार्य कुशलता की तारीफ करते सभी को भविष्य का आदर्श शिक्षक बताया. महाविद्यालय के कार्यक्रम पर्यवेक्षक ने सभी प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते कर्तव्यनिष्ठ बन शिक्षक की गरिमा को बनाये रखने की जरूरत पर विशेष जोर दिया. मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ ललटू कुमार, विद्यालय के शिक्षक मो मोतिउर्र रहमान ने समापन समारोह को संबोधित करते बीएड प्रशिक्षुओं के बेहतर कार्य की तारीफ की. उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने खुबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रसतुती भी दी. जिसे सभी ने सराहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




