कांग्रेस ही कर सकती है संविधान तथा देश की रक्षा

Updated at : 08 Mar 2025 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ही कर सकती है संविधान तथा देश की रक्षा

कांग्रेस ही कर सकती है संविधान तथा देश की रक्षा

विज्ञापन

पतरघट. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार की देर शाम कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर संजय महाराज ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी के सांगठनिक मजबूती पर बल देने की जरूरत बतायी तथा कहा कि प्रत्येक गांव में पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उन्हें जागरूक करना है तथा पार्टी के विचारों से अवगत कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी हित में सक्रिय रूप से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित जगह तथा सम्मान भी दिया जायेगा. उन्होंने अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि लोगों के बीच जाकर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का स्पष्ट संदेश दें कि कांग्रेस ही संविधान तथा देश की रक्षा कर सकती है. कॉर्डिनेटर संजय महाराज ने अगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत व निर्णायक उपस्थिति के लिए अभी से सांगठनिक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक किया. वहीं पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अगामी विधानसभा चुनाव में अपनी चट्टानी एकता दिखाने का आह्वान किया. युवा नेता वीरेंद्र पासवान की अध्यक्षता एवं गौतम सागर के संचालन में आयोजित बैठक में इंटक के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डाॅ फिरोज आलम, नवल किशोर झा, शोभा झा, बैधनाथ झा, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, प्रेमलाल सादा, निजामुद्दीन बुलबुल ने सांगठनिक मजबूती पर बल देते हुए अपने अपने विचारों को व्यक्त किया. मौके पर संजय राम, आशु पासवान, सुनील कुमार, बिनोद राम, प्रिंस, अमन, राहुल, जीतन, बालाजी सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे. फोटो – सहरसा 09 – कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर को सम्मानित करते सदस्य ……………………………………………………………………………………. संजय महाराज ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक विधानसभा चुनाव की तैयारी का दिया निर्देश महिषी एआईसीसी सदस्य डॉ तारा नंद सादा के तेलहर स्थित पैतृक आवास पर महिषी विधानसभा के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते एआईसीसी कोर्डिनेटर संजय महाराज ने कहा महिषी दशकों तक कांग्रेसियों का गढ़ रहा है. पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के झांसे में हमारे कार्यकर्ता इधर उधर हुए हैं. हमारे नेता राहुल गांधी सदन से सड़क तक देश के बेरोजगार युवाओं व किसानों के हक में लगातार संघर्ष कर रहे हैं. प्रदेश में भाजपा जद यू गठबंधन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. अंचल में दाखिल ख़ारिज, सर्वे सहित अन्य कार्यों में गरीबों का आर्थिक दोहन के लिए खुली छूट है. स्मार्ट मीटर से आमजन परेशान हैं. थाना पुलिस गरीबों को न्याय नहीं दिलाती. हमें एकजुट हो इन अनियमितताओं के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद करना होगा. पार्टी नेता गांव गांव जाकर रात्रि विश्राम करें व अपने पुराने साथियों की घर वापसी का प्रयास कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करें. डॉ तारानंद सादा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता को सब्जबाग दिखा सत्ता पर बने रहना चाहते हैं. गरीबी व बेरोजगारी मिटाने की दिशा में इनकी कोई नीति नहीं है. हमें एकजुट हो आगामी विधानसभा चुनाव में सकारात्मक परिणाम लाने होंगे. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश झा, प्रखंड अध्यक्ष नजमूल होदा, वरीय जिला उपाध्याय पूर्व मुखिया नईम उद्दीन, मनोज मिश्र, भरत झा, उत्तर बिहार मुसहर संघ के अध्यक्ष प्रेम लाल सादा, पूर्व मुखिया नागेंद्र पासवान, सत्य नारायण पासवान, महावीर राम, प्रशांत यादव, माधव मुखिया, अशोक राम सहित दर्जनों पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. फोटो – सहरसा 10 – बैठक में मौजूद कांग्रेस सदस्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन