ePaper

सभी प्रखंड में खुलेगा एक-एक डिग्री कॉलेज, जमीन चिह्नित करने का दिया निर्देश

Updated at : 17 Apr 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
सभी प्रखंड में खुलेगा एक-एक डिग्री कॉलेज, जमीन चिह्नित करने का दिया निर्देश

सभी प्रखंड में खुलेगा एक-एक डिग्री कॉलेज

विज्ञापन

सत्तरकटैया . राज्य के सभी प्रखंड में एक एक डिग्री कॉलेज खोला जायेगा. जिसके लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश दे दिया गया है. शिक्षा विभाग बिहार सरकार के सचिव अजय यादव ने सभी जिला समाहर्ता को पत्र प्रेषित कर जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया है. शिक्षा विभाग द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अभिभाषण में की गयी घोषणा के आलोक में सभी प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित किया जाना है. राज्य के उन प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से एक-एक डिग्री महाविद्यालय (सरकारी/निजी) की स्थापना किये जाने की घोषणा की गयी है. जहां पूर्व से अंगीभूत डिग्री महाविद्यालय संचालित अथवा प्रस्तावित नहीं है. बजट अभिभाषण में की गयी उक्त घोषणा के आलोक में राज्य के वैसे प्रखंड जहां पूर्व से अंगीभूत महाविद्यालय स्थापित या प्रस्तावित नहीं हैं, की सूची संलग्न करते हुए अनुरोध किया गया है कि उस प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित कर विभाग में प्रतिवेदित किया जाये. डिग्री महाविद्यालय की स्थापना के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 5 एकड़ तथा शहरी क्षेत्र में 2.5 एकड़ भूमि वांछनीय है. भूमि चिह्नित करते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जायेगा. जिसमें चिह्नित भूमि यथासंभव सरकारी भूमि या विद्यालयों व प्रशिक्षण महाविद्यालयों की भूमि हो, चिह्नित भूमि आवागमन की सुविधा से युक्त हो, चिन्हित भूमि का आकार चौकोर हो तथा लंबाई एवं चौड़ाई का अनुपात यथासंभव 1:2 अथवा 1:3 के समानुपातिक हो. विभागीय पत्र के अलोक में भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन