ePaper

एक दिवसीय श्रीचंडी महोत्सव आज, छैला बिहारी की होगी प्रस्तुति

Updated at : 01 Jan 2026 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
एक दिवसीय श्रीचंडी महोत्सव आज, छैला बिहारी की होगी प्रस्तुति

एक दिवसीय श्रीचंडी महोत्सव आज, छैला बिहारी की होगी प्रस्तुति

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे महोत्सव का उद्घाटन. सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के विराटपुर स्थित मां चंडिका स्थान खेल मैदान में शुक्रवार को होने वाले एक दिवसीय श्रीचंडी महोत्सव को लेकर सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. आयोजन को लेकर चंडी स्थान खेल प्रांगण में भव्य पंडाल लगाया गया है. कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों के बैठने के साथ ही महोत्सव में जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. महोत्सव का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा किया जाना है. जबकि विशिष्ट अतिथियों में मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव, खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा, राज्यसभा सांसद मनोज झा व गरिमामय उपस्थिति में पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक रत्नेश सादा, सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय सिंह, सहरसा विधायक आईपी गुप्ता, महिषी विधायक डॉ गौतम कृष्ण, विधान पार्षद कोसी स्नातक डॉ एन के यादव, एमएलसी अजय कुमार सिंह, विधान पार्षद कोसी शिक्षक निर्वाचन संजीव कुमार सिंह सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. आयोजित महोत्सव में लोक गायक सुनील छैला बिहारी की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी. महोत्सव का आयोजन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार व जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन