एक रायफल, कट्टा व दो कारतूस के संग एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
एक रायफल, कट्टा व दो कारतूस के संग एक गिरफ्तार

एक रायफल, कट्टा व दो कारतूस के संग एक गिरफ्तार

विज्ञापन

घर से बरामद किया अवैध हथियार महिषी. क्षेत्र के महिसरहो पंचायत के महिसरहो निवासी हृदयेश्वर साह के पुत्र सुबोध साह के घर से अवैध हथियार बरामद करने में स्थानीय पुलिस क़ो सफलता मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गश्ती अधिकारी क़ो पूर्वी कोसी तटबंध के पश्चिम सुबोध साह के फूस के घर में अवैध आग्नेयास्त्र व कारतूस होने की सूचना मिली. थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार की अगुवाई व अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार की घेराबंदी में अन्य पुलिस अधिकारी व सशस्त्र बल के जवानों ने घर को चारों ओर से घेर लिया. पुलिस क़ो देख घर में मौजूद दो लोग भागने लगे. पुलिस जवानों ने पीछा कर सुबोध साह क़ो दबोच लिया, लेकिन शंभु साह के पुत्र राहुल कुमार भागने में सफल रहा. घर की तलाशी लेने पर 18 इंच का कट्टा, एक रायफल व दो कारतूस बरामद हुआ. शनिवार को सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने महिषी थाना में पत्रकारों क़ो संबोधित करते कहा कि ये दोनों किसी अपराध क़ो अंजाम देने की फिराक में थे. लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण इनके मंसूबों पर पानी फिर गया. गिरफ्तार अभियुक्त क़ो शस्त्र अधिनियम में न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैँ व फरार हुए राहुल के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन