ePaper

वीर बाल दिवस पर संघ के बाल स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

Updated at : 28 Dec 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
वीर बाल दिवस पर संघ के बाल स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

वीर बाल दिवस पर संघ के बाल स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

विज्ञापन

सनातन धर्म के रक्षार्थ वीर साहबजादे ने किया प्राणोत्सर्ग: स्वर्ण सिंह सहरसा . वीर बाल दिवस के शुभ अवसर पर शंकर चौक विवाह भवन में जिला के विभिन्न अंकित खंडों से स्वयंसेवक व नगर में बाल स्वयंसेवकों द्वारा रविवार को पथ संचलन निकला गया. जो शंकर चौक, दहलान चौक, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी होते पुन वापस शंकर चौक में समापन किया गया. कार्यक्रम में प्रांत सेवा प्रमुख राजा राम ने वीर बाल दिवस के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गुरुद्वारा के सचिव स्वर्ण सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के बारे में एवं उनके पुत्रों के द्वारा दिये गये बलिदान के बारे में विस्तृत रूप से बच्चों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सिखों के 10वें गुरु एवं गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग हंसते-हंसते कर दिया. इन वीर बालकों के इतिहास को अब तक लोगों से छुपाया गया. उन्होंने कहा कि देश एवं धर्म पर बलिदान होने वाले साहिबजादे जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के मरणोपरांत उनके शव के अंतिम संस्कार करने को लेकर भी मुगलों द्वारा बर्बर अत्याचार किया गया. मुगलों ने उनके शरीर को अंतिम संस्कार के लिए जमीन खरीदने के लिए मजबूर किया. इतिहासकार बताते हैं कि राजा टोडरमल ने 78 हजारों स्वर्ण मुद्रा देकर चार गज जमीन खरीदी. जो विश्व की इतिहास में सबसे मंहगी जमीन खरीद की गयी. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लिए बलिदान देने वाले उन महापुरुषों को अब प्रतिवर्ष नमन किया जाएगा. इन वीर साहबजादे के बलिदान को अमर बनाने के लिए आज बाल स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया जो काफी सराहनीय रहा. कार्यक्रम में जिला संपर्क प्रमुख रंजीत दास, जिला प्रचार प्रमुख मृणाल कुमार, सह जिला कार्यवाह रोशन कुमार, जिला शारीरिक प्रमुख विष्णु कुमार, नगर कार्यवाह श्रवण कुमार, बख्तियारपुर नगर कार्यवाह अमित कुमार, बस्ती प्रमुख रमेश कुमार, शंकर कुमार, शाखा कार्यवाह अविनाश कुमार, रमेश कुमार एवं शिशु मंदिर पंचगछिया के सभी घोष टीम के साथ कार्यक्रम में मौजूद थे. संचलन के दौरान शहर के सभी लोगों ने काफी उत्साह पूर्वक पथ संचलन का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन