सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत

सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन

बाराहाट. बाराहाट मुख्य बाजार में बीती रात एक सड़क हादसे में 80 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार, लीला देवी (पति स्वर्गीय हरी साह) अपने घर में अकेले रहती थीं. देर रात वह संभवतः टहलने के लिए सड़क पर निकली थीं. इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने जब महिला को सड़क पर गिरा देखा तो शोर मचाया. इसके बाद पास में ही रहने वाले उनके पुत्र विजय कुमार परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. मृतका के पुत्र ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाजार स्थित दूसरे घर में रहते हैं, जबकि उनकी मां सड़क किनारे बने घर में अकेले रहती थीं. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन