अंडर - 17 बालिका खो-खो में ओबीसी प्लस टू कन्या आवासीय विद्यालय बना विजेता

Updated at : 05 Sep 2024 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
अंडर - 17 बालिका खो-खो में ओबीसी प्लस टू कन्या आवासीय विद्यालय बना विजेता

अंडर - 17 बालिका खो-खो में ओबीसी प्लस टू कन्या आवासीय विद्यालय बना विजेता

विज्ञापन

विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार विधाओं का हुआ आयोजन सहरसा . जिला स्तरीय चार दिवसीय बालक बालिका विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार को चार विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक के अंडर – 14, 17, 19 के छात्र-छात्रा भाग ले रहे हैं. गुरुवार को कुश्ती, ग्रीको रोमन कुश्ती बालक, योग बालक-बालिका व खो-खो बालक-बालिका प्रतियोगिता की गयी. अंडर – 14 बालिका योग में शांति मिशन एकेडमी के आदित्य प्रथम व आरोही द्वितीय स्थान पर रही. अंडर -17 बालिका योग में शांति मिशन एकेडमी की कोमल कुमारी प्रथम सुप्रिया कुमारी दूसरे स्थान पर रही. अंडर- 19 बालक योग में यूएचएस रामपुर सौरबाजार के सुमन कुमार प्रथम एवं गुड्डू कुमार दूसरे स्थान पर रहे. अंडर – 17 बालक योग में यूएचएस रामपुर सौरबाजार के आशीष कुमार प्रथम एवं आयुष कुमार दूसरे स्थान पर रहे. अंडर -14 बालक योग में शांति मिशन एकेडमी के शाश्वत शांडिल्य प्रथम एवं देव आनंद दूसरे स्थान पर रहे. अंडर – 14 बालक खो-खो में मध्य विद्यालय बरहरशेर विजेता एवं मध्य विद्यालय आरण उप विजेता रहा. अंडर – 17 बालक खो-खो में शीतल कोसी उच्च विद्यालय बरहशेर विजेता एवं बुद्धा पब्लिक स्कूल उप विजेता रहा. अंडर – 17 बालिका खो-खो में ओबीसी प्लस टू कन्या आवासीय विद्यालय विजेता एवं फूल दायित्व कन्या उच्च विद्यालय बनगांव उप विजेता रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन