कदाचार के आरोप में कोई निष्कासित नहीं

Updated at : 04 Feb 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
कदाचार के आरोप में कोई निष्कासित नहीं

कदाचार के आरोप में कोई निष्कासित नहीं

विज्ञापन

दूसरे दिन भी कदाचार मुक्त सभी केंद्रों पर हुई इंटर परीक्षा सहरसा . जिला प्रशासन की सख्त निगरानी में इंटरमीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षा जिला मुख्यालय के 17 एवं सिमरी बख्तियारपुर के तीन केंद्रों पर कदाचारमुक्त शांतिपूर्ण माहौल में दूसरे दिन मंगलवार को संपन्न हई. प्रथम पाली में विज्ञान व कला के छात्रो के लिए गणित विषय की परीक्षा ली गयी. जबकि दूसरी पाली में कला विषय के राजनीतिक विज्ञान व फाउंडेशन कोर्स विषय की परीक्षा ली गयी. दूसरे दिन भी जिला प्रशासन की टीम पूरे मुस्तैदी से सभी केंद्रों का लगातार जायजा लेती रही. सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा सहित उड़नदस्ता की टीम सहित सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी निरीक्षण कार्य में लगे रहे. सदर एसडीओ श्री झा ने बताया कि सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा ली गयी है. जिला स्कूल, महिला कालेज, एमएलटी कालेज, आरएम कालेज, लॉ कालेज, बनवारी शंकर कालेज, रूपवती कन्या उच्च विद्यालय, मनोहर उच्च विद्यालय पूरब बाजार, एसएनएस कालेज, अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय सहित अन्य केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई है. कदाचार के आरोप में दूसरे दिन मंगलवार को एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन