नये डीईओ ने किया पदभार ग्रहण, कार्यालयों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
नये डीईओ ने किया पदभार ग्रहण, कार्यालयों का किया निरीक्षण

नये डीईओ ने किया पदभार ग्रहण, कार्यालयों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

सहरसा. नये जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में हेमचंद्र ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी में पदस्थापित हेमचंद्र प्रोन्नति पाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में अपना योगदान दिया. वहीं डीईओ के रूप में कार्यरत अनिल कुमार का स्थानांतरण किया गया. योगदान के बाद उन्होंने सर्व शिक्षा कार्यालय, एमडीएम कार्यालय, स्थापना कार्यालय का निरीक्षण किया व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार उनकी पहली प्राथमिकता होगी. विद्यालय समय पर खुले, सभी प्रारंभिक विद्यालयों में एमडीएम सुचारू रूप से चले व योजनाओं का लाभ सभी छात्र-छात्राओं को मिले यह कार्य प्राथमिकता में रहेगा. वहीं योगदान पर कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका भव्य स्वागत किया व अपनी शुभकामना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन