सिंचाई के लिए लगा अधिकांश ट्रांसफार्मर खराब

Updated:
विज्ञापन
सिंचाई के लिए लगा अधिकांश ट्रांसफार्मर खराब

सिंचाई के लिए लगा अधिकांश ट्रांसफार्मर खराब

विज्ञापन

किसानों को नहीं मिल पा रहा है लाभ सौरबाजार . रबी फसल का पटवन किसानों द्वारा शुरू कर दिया गया है. लेकिन सिंचाई के लिए लगाये गये ट्रांसफार्मर में से अधिकांश जगहों पर ट्रांसफार्मर या तो खराब पड़ा है या तेल की चोरी हो गयी है. जिसके कारण किसानों को उससे लाभ नहीं मिल रहा है. किसान महंगे दामों पर डीजल पंपिंग सेट से अपनी फसलों की सिंचाई कर रहे हैं. जिसका अनुदान भी उसे नहीं मिल पाता है. डीजल पंप सेट से 2 सौ से 250 रुपया प्रतिघंटा की दर से किसान पटवन करते हैं. जबकि सिंचाई के लिए लगाये गये ट्रांसफार्मर यदि ठीक हो जाये तो किसानों को काफी हद तक सहूलियत मिल सकती है. कई बार किसानों द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर और आवेदन देकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने या बदलने की मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है. खजुरी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में लगे दो सिंचाई ट्रांसफार्मर में से दोनों से तेल की चोरी हो गयी है और तार भी काट लिया गया है. प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों में बिजली विभाग द्वारा लगाये गये सिंचाई ट्रांसफार्मर की कमोबेश यही स्थिति है, जिसमें सुधार लाने की आवश्यकता है. मामले को लेकर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार ने बताया कि खराब पड़े सिंचाई ट्रांसफार्मर को बदलने और चोरी किये गये तार को लगवाने के लिए विभाग के वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया है. आदेश मिलते ही काम करवाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन