वाहन जांच में तीन लाख से अधिक की हुई वसूली

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :21 Apr 2026 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन जांच में तीन लाख से अधिक की हुई वसूली

वाहन जांच में तीन लाख से अधिक की हुई बर्बादी

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जागरूकता नियमों के अनुपालन को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान सहरसा . जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा व वाहनों के जांच को लेकर विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक व सभी प्रवर्तन अवर निरीक्षक शामिल थे. यह अभियान बनगांव रोड पर चलाया गया. जांच के दौरान मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा, कार एवं पिकअप वाहनों की सघन जांच की गई. वाहन चालकों व आम लोगों को जहां सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों से अवगत कराया गया. वहीं दूसरी तरफ जो लोग सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे थे उन पर अर्थ दंड भी लगाया गया. वाहन चालकों के अनुज्ञापत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र व फिटनेस प्रमाणपत्र का विशेष रूप से जांच किया गया. इस अभियान में कुल तीन लाख चार हजार रुपये का अर्थ दंड किया गया. डीटीओ ने कहा कि यह अभियान यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया गया. उन्होंने सभी वाहन मालिकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें एवं नियमों का पालन करें. किसी अन्य व्यक्ति को वाहन देने से पहले सुनिश्चित हो लें कि जिस व्यक्ति को वाहन दे रहे हैं, उसके पास वाहन चालक अनुज्ञप्ति है एवं हेलमेट लगाकर वाहन चला रहा है. साथ ही अभिभावकों से अनुरोध किया कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं दें. आगे भी ऐसे अभियान निरंतर चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन