विधायक ने उटेशरा मध्य विद्यालय प्रांगण में कला मंच की रखी आधारशिला

विधायक ने उटेशरा मध्य विद्यालय प्रांगण में कला मंच की रखी आधारशिला
सलखुआ . प्रखंड अंतर्गत उटेशरा गांव में रविवार को कला मंच की आधारशिला क्षेत्रीय विधायक यूसुफ सलाउद्दीन ने प्रमुख सरिता संगम के साथ रखी. कला मंच का निर्माण विधायक फंड के तहत होगा. बता दें कि कला मंच निर्माण की मांग पूर्व से उटेशरा गांव के ग्रामीणों के द्वारा रखी गयी थी. शिलान्यास के मौके पर ग्रामीणों ने विधायक यूसुफ सलाउद्दीन को माला पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान विधायक ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या को जाना और जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया. शिलान्यास के क्रम में विधायक व अन्य वक्ताओं ने कहा कि एक समय ऐसा था कि इस इलाके में एक भी सड़क पुल पुलिया नहीं थी और लोग किसी तरह प्रखंड अस्पताल व मुख्यालय आते थे. खासकर बरसात के दिनों में यह गांव टापू में तब्दील हो जाता था और लोगों का संपर्क मुख्यालय से टूट जाता था. लेकिन उनके विधायक बनते ही उन्होंने सबसे पहले सभी गांव में लिंक रोड का निर्माण करवाया. विधायक ने कहा मेरे ही प्रयाय से कोसी नदी डेंगराही में 415 करोड़ की राशि से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण हो रहा है. मौके पर विधायक के अलावा प्रमुख सरिता संगम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ने मध्य विद्यालय में बच्चों के लिए एक मॉडल शौचालय की. जिस पर विधायक ने प्रयास करने का वचन दिया. मौके पर वरिष्ठ नेता मेराज हुसैन, खुशीलाल भगत, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष मुकेश यादव, विनय यादव, संजीव यादव, श्यामल यादव, शैलेंद्र यादव, प्रमुख प्रतिनिधि राकेश रौशन, भूलेश्वर यादव, ब्रजेश यादव, प्रिंस झा, अविनाश यादव, इंदल यादव, पंकज यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




