राबड़ी देवी का आवास खाली कराने की कोशिश हुई, तो होगा उग्र आंदोलन : महागठबंधन
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल की जिला इकाई एवं महागठबंधन सहयोगी दलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी.
विज्ञापन
सहरसा में राजद व सहयोगी दलों की बैठक
सहरसा. सर्किट हाउस सभागार में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल की जिला इकाई एवं महागठबंधन सहयोगी दलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष प्रो मो ताहिर ने की. बैठक को संबोधित करते हुए प्रो मो ताहिर ने आरोप लगाया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने की साजिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी पिछले 22 वर्षों से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में रह रही हैं, लेकिन अब सरकार द्वारा पुलिस बल के माध्यम से जबरन आवास खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है.सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना का आरोप
बैठक में मौजूद राजद एवं महागठबंधन नेताओं ने कहा कि यदि सरकार राबड़ी देवी के आवास को जबरन खाली कराने की कार्रवाई करती है, तो सहरसा सहित पूरे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल एवं महागठबंधन के घटक दल उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. नेताओं ने कहा कि ऐसी किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी बिहार सरकार की होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की जा रही कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प
बैठक में राजद नेता एवं पूर्व प्रत्याशी रंजीत यादव, महानगर अध्यक्ष ई. कौशल यादव, टुनटुन शर्मा, बागेश्वर शर्मा, पवन यादव, आईपीपी नेता सनोज तांती, दुलारचंद यादव, नंथेश्वर यादव, सतीश साह, दयानंद यादव, अमित कुमार, विक्की, विधायक प्रतिनिधि इमरान खान, राजद नेता जावेद अनवर चांद, माले नेता कुंदन यादव, रामपुकार यादव, घूर्णन पासवान सहित महागठबंधन के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक के अंत में सभी नेताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने तथा महागठबंधन की एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










