योजनाओं के वित्त पोषण में रखें समुचित उदारता

योजनाओं के वित्त पोषण में रखें समुचित उदारता
जिला के बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति व परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न जिला का साख जमा अनुपात बढ़ाने की डीएम ने दी सलाह सहरसा. जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति व परामर्शदात्री समगति की त्रैमासिक बैठक सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में की गयी. समीक्षा के दौरान जिला का साख जमा अनुपात 69.37 प्रतिशत में वृद्धि कर सभी बैंक को अगले समीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक करने की सलाह दी. दिसंबर तिमाही तक जिले की वार्षिक साख योजना में लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि 49.04 प्रतिशत रही. जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता प्रमुखतया सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर ही निर्भर है. ऐसे में योजनाओं के वित्त पोषण में समुचित उदारता रखें. विशेषकर कृषि व एमएसएमइ प्रक्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में ससमय वित्त पोषण करें. इस जिले की अर्थव्यवस्था इन्हीं क्षेत्रों पर सर्वाधिक आधारित है. उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन करें. जिससे सीडी रेशियो में अपेक्षित प्रगति हो सके व लाभुक अपनी व्यापारिक गतिविधि को आगे बढ़ा सके. उन्होंने विभिन्न विभागों व बैंकों को बैठक कर आवेदनों की अद्दतन स्थिति की समीक्षा करने को भी कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि पीएमएफएमई योजना के वार्षिक लक्ष्य को ध्यान में रखते ऋण स्वीकृत करने की प्रगति को बढ़ायें. पीएमएफएमई, जीविका योजना में लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए विशेष बल दिया. कृषि आधारित संरचना के विकास के लिए उन्होंने नाबार्ड की एआईएफ योजना में बैंकों को वित्त प्रदान करने का आग्रह किया. जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मो. अरशद हुसैन ने मौजूद विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों से मुद्रा, स्वनिधि, जीविका, पीएमएफएमइ योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का निष्पादन एवं संवितरण कार्य पूर्ण करने को कहा. बैठक में विधायक गुंजेश्वर साह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मो अरशद हुसैन, डीडीएम नाबार्ड, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, पशुपालन, गव्य विकास, जिला उद्योग केंद्र, नगर निगम पदाधिकारी, निदेशक आर सेट्टी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










