महिषी के युवक को सुपौल में मारी गोली, जख्मी

Updated:
विज्ञापन
महिषी के युवक को सुपौल में मारी गोली, जख्मी

प्रखंड के बघवा वार्ड सात निवासी युवक को सुपौल के किशनपुर में गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

महिषी. प्रखंड के बघवा वार्ड सात निवासी युवक को सुपौल के किशनपुर में गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि बघवा निवासी राहुल कुमार यादव अपनी बहन के यहां सुपौल जिले के किशनपुर गया था. राहुल के बहनोई का गांव के लोगों के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था. दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान विपक्षियों ने राहुल के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया व दाहिने पैर में गोली मार कर फरार हो गया. लोगों ने आनन-फानन में किशनपुर पीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजनों ने शहर के स्वराज हास्पीटल में भर्ती कराया. जहां पीड़ित का इलाज चल रहा है. सूचना पर पहुंची सदर पुलिस जख्मी का बयान दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन