वक्फ संशोधन बिल को रद्द करने को लेकर महागठबंधन दलों ने की बैठक

वक्फ संशोधन बिल को रद्द करने को लेकर महागठबंधन दलों ने की बैठक
विशाल प्रदर्शन का लिया निर्णय सहरसा . वक्फ संसोधन रद्द करने को लेकर गुरुवार को महागठबंधन दलों का संयुक्त बैठक सीपीआई कार्यालय गांधीपथ में की गयी. बैठक राजद जिलाध्यक्ष मो ताहिर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मौजूद राजद, सीपीएम, सीपीआई, कांग्रेस, माले, वीआईपी पार्टी के नेताओं ने एक स्वर में भारत सरकार द्वारा वक्फ संशोधन बिल का विरोध करते इस बिल को धार्मिक आजादी पर हमला बताया. इसके खिलाफ संघर्ष की योजना बनायी. निर्णय लिया गया कि इसी माह के अंदर एक विशाल प्रदर्शन किया जायेगा. प्रदर्शन की तिथि निर्धारित करने के लिए फिर से एक विस्तारित बैठक 20 अप्रैल को करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सीपीएम जिला मंत्री रणधीर यादव, कुलानंद कुमार, रमेश यादव, नसीम उद्दीन, धीरेन्द्र यादव, सीपीआई के जिला मंत्री प्रेमानंद ठाकुर, प्रभुलाल दास, भवेश यादव, दीपनारायण यादव, प्रभात रंजन, राजद के अजय कुमार निषाद, कांग्रेस के हिरा प्रभाकर, माले के सागर सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










