ePaper

भारत भूमि पर जीवन तभी सुरक्षित रहेगा जब तक देसी गाय सुरक्षितः उमाशंकर खां

Updated at : 01 Sep 2024 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
भारत भूमि पर जीवन तभी सुरक्षित रहेगा जब तक देसी गाय सुरक्षितः उमाशंकर खां

भारत भूमि पर जीवन तभी सुरक्षित रहेगा जब तक देसी गाय सुरक्षितः उमाशंकर खां

विज्ञापन

स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच गौ विज्ञान आधारित परीक्षा का होगा आयोजन सहरसा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौ सेवा विभाग द्वारा भारतीय देसी गायों की रक्षा को लेकर जागरूकता के उद्देश्य से स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच गौ विज्ञान आधारित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इस आयोजन को लेकर रविवार को पंचवटी स्थित संघ कार्यालय में कोसी विभाग की बैठक आयोजित की गयी. गौ सेवा उत्तर बिहार विभाग के सह प्रांत प्रमुख उमाशंकर खां ने बताया कि बैठक में सहरसा के विजय कुमार, सुपौल चंदेश्वरी कुमार व मधेपुरा शंभु कुमार गौ सेवा प्रमुख शामिल हुए. उन्होंने बताया कि भारतीय देसी गाय की सिर्फ आध्यात्मिक नहीं बल्कि वैज्ञानिक महत्व अत्यधिक है. भारत भूमि पर जीवन तभी सुरक्षित रहेगा जब तक देसी गाय सुरक्षित है. ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देसी गायों के संरक्षण व संवर्धन के लिए गौ आधारित खेती व गौ आधारित औषधि निर्माण के लिए पूरे देश में भाव जागृत कार्य कर सनातन रक्षा का कवच तैयार करना है. इसके लिए प्रथम चरण में वर्ग छह से आठ तक व द्वितीय चरण मे नौ से 11 तक के छात्र-छात्राओं के बीच परीक्षा आयोजित की जायेगी. जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा. वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से छात्रों का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होगा. वहीं 30 सितंबर से पुस्तक का वितरण अध्ययन के लिए दिया जायेगा. जबकि 25 से 30 अक्तूबर के बीच परीक्षा आयोजित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन