ePaper

भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कल, प्रेक्षागृह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सुनेंगे समस्या

Updated at : 29 Dec 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कल, प्रेक्षागृह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सुनेंगे समस्या

भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कल, प्रेक्षागृह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सुनेंगे समस्या

विज्ञापन

पहली पाली में आम जनता से संवाद, दूसरी पाली में राजस्व कार्यों की होगी समीक्षा सहरसा . राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं आमलोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 दिसंबर को प्रेक्षागृह में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री सह मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा करेंगे. भूमि सुधार जनकल्याण संवाद पहली पाली में होगा. प्रथम पाली में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक भूमि सुधार जन कल्याण संवाद आयोजित किया जायेगा. जिसमें राजस्व से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं व उनके समाधान पर आमलोगों की शिकायतें सुनी जायेंगी. इस दौरान आने वाले आवेदनों में से कुछ का अंचलवार चयन कर मौके पर अंचलाधिकारी व राजस्व कर्मचारी को पीड़ित के सामने बैठाकर समस्या पर चर्चा होगी. इस सत्र में राजस्व विभाग से संबंधित सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी व संबंधित राजस्व कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे. शिकायतकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन सुबह नौ बजे से 10.30 बजे तक अंचलवार लगाये गये काउंटर पर किया जायेगा. आवेदन के साथ अपना नाम, स्पष्ट पता व मोबाइल नंबर जरूर डालने की अपील की गयी है. इससे आमलोगों को उनके आवेदन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी मैसेज से मिलती रहेगी. महत्वपूर्ण यह है कि यहां मिले सभी आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड कर सभी पर उचित कार्रवाई की जायेगी. द्वितीय पाली में अपराह्न 3:30 बजे से पांच बजे तक राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं राजस्वकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक भी प्रेक्षागृह में आयोजित की जायेगी. इस बैठक में जिले के अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, बंदोबस्त पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी व राजस्व कर्मचारी शामिल होंगे. बैठक में दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, ई मापी सहित सभी ऑनलाइन सेवाओं की स्थिति की आंकड़े के साथ समीक्षा की जायेगी. इस दौरान अभियान बसेरा दो की भी स्थिति की विशेष रूप से समीक्षा की जायेगी. भूमि सुधार जन कल्याण संवाद के माध्यम से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की मंशा है कि दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस एवं ई मापी सहित अन्य सभी ऑनलाइन सेवाएं आमलोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने से भूमि अभिलेख अपडेट होंगे. इससे राज्य में भूमि विवाद में भारी कमी आयेगी. इससे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जा सकेगा. उपमुख्यमंत्री ने आमजनों को आश्वस्त किया है कि भविष्य भूमि सुधार से संबंधित कार्यों के लिए किसी को परेशान नहीं होने दिया जायेगा. सभी जिले में एक एक राजस्व ग्राम वार सभी कार्यों की समीक्षा की जा रही है एवं संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को समय सीमा में मामलों के निष्पादन के निर्देश दिये जा रहे हैं. अभी प्रमंडल मुख्यालय में समीक्षा का कार्य चल रहा है. इसके बाद जिलावार समीक्षा होगी. उन्होंने कहा है कि समीक्षा का यह कार्य मुख्यालय के अधिकारी प्रधान सचिव सीके अनिल के नेतृत्व में लगातार जारी रखेंगे. इसका उद्देश्य सुधार के दृष्टिकोण से शुरू इस अभियान में लोगों को समयबद्ध तरीके से न्याय मिल सके. फोटो – सहरसा 20 – उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन