भारतीय राजनीति के मर्यादित योद्धा थे ललित बाबूः डॉ सुधीर कुमार
Updated at : 03 Jan 2026 5:42 PM (IST)
विज्ञापन

युवा कांग्रेस द्वार एमएलटी कॉलेज परिसर में शनिवार को समारोह आयोजित कर ललित बाबू का 51वां शहादत दिवस मनाया गया.
विज्ञापन
मनाया गया ललित बाबू का 51वां शहादत दिवस
सहरसा. युवा कांग्रेस द्वार एमएलटी कॉलेज परिसर में शनिवार को समारोह आयोजित कर ललित बाबू का 51वां शहादत दिवस मनाया गया. इस मौके पर मौजूद एमएलटी कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि ललित बाबू अमीर के घर जरूर पैदा हुए, लेकिन गरीब के काफी हिमायती थे. ललित बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस नेता बीएनएमयू के कुलानुशासक डॉ इम्तियाज अंजुम ने कहा कि आज बिहार का विकास ललित बाबू की खिंची लकीर पर ही हो रहा है. कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश नेता रामसागर पांडे ने कहा कि ललित बाबू रेल के विकास के साथ समूचे मिथिलांचल के विकास के प्रति जीवन भर चिंतित रहे. डॉ संजीव कुमार झा ने कहा कि ललित बाबू जीवित होते तो बिहार भारत के मंच पर सबसे ऊपर होता. युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुदीप कुमार सुमन की अध्यक्षता एवं बाबुल सिंह के संचलन में सम्पन्न कार्यक्रम को कांग्रेस नेता शोभाकांत झा, डॉ सुमन कुमार, डॉ मयंक भार्गव, डॉ राकेश चौधरी, डॉ कौशल किशोर झा, ऋषि मिश्रा, शेलेंद्र मिश्रा, आशीष कुक्कू, रामशरण यादव, गोलू कुमार, डॉ सुजाता कुमारी सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




