एसबीआई कर्मी के सुने घर से लाखों की हुई चोरी

Updated at : 22 Nov 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
एसबीआई कर्मी के सुने घर से लाखों की हुई चोरी

एसबीआई कर्मी आरती सिंह पिछले 18 नवंबर को निजी कार्य से लखनऊ गयी थी

विज्ञापन

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार नरियार मुख्य सड़क स्थित एसबीआई कर्मी आरती सिंह के सुने घर में अज्ञात चोरों ने घर के दो कमरे में रखे आलमारी व ट्रंक को तोड़ कर लाखों के सोने के जेवरात सहित नगदी की चोरी कर ली. सहरसा में अन्य जगह पर रह रहे पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय सदर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पर पहुंच घटना का जायजा लेकर घटना से संबंधित जानकारी स्थानीय लोगों से भी लिया. परिजनों के अनुसार स्व दीपक सिंह की पत्नी एसबीआई कर्मी आरती सिंह पिछले 18 नवंबर को निजी कार्य से लखनऊ गयी थी. तत्काल घर की देखभाल के लिए घरेलू काम करने वाली अंजली देवी एवं उसके पति आकाश सिंह पर छोड़ गयी थी. गुरुवार को अंजली देवी घर का सफाई करने पहुंची तो स्टील से बने घर के मुख्य दरवाजा में लगे ताले का घुंडी टेढ़ा था. जिसे आसपास के लोगों को इसकी सूचना दे उनकी मदद से ताला लगे घुंडी को ठीक कर ताला को खोला तो घर के अंदर दो कमरे का लाॅक टूटा पाया एवं कमरे में रखा आलमारी व ट्रंक टूटा पाया. साथ ही सभी सामान बिखरा पड़ा था. जहां कीमती जेवरात का खाली ढ़क्कन भी फेंका हुआ था. लोगों के तहकीकात के दौरान घर के छत का दरवाजा खुला हुआ मिला. जिससे अज्ञात चोरों का छत होकर घर में घुसने का अनुमान लगाया गया. घटना की सूचना गृह स्वामी आरती सिंह को मिलने के बाद आरती सिंह भी लखनऊ से सहरसा के लिए चल चुकी है. जिसके बाद घर से चोरी हुए जेवरात एवं नगदी का सही-सही पता चल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन