अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
सौरबाजार. सौरबाजार-सिमरी बख्तियारपुर मार्ग में मध्य विद्यालय के समीप शनिवार की देर शाम सौरबाजार से घर जा रहे 45 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. जिससे उस व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक सौरबाजार थाना क्षेत्र के नादो पंचायत स्थित वार्ड 10 खैड़ा निवासी रामसोगारथ सादा का पुत्र बुचो सादा बताया जा रहा है. बुचो सादा को सड़क पर मृत अवस्था में देख घटना की जानकारी उनके परिजन को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया एवं मृतक के परिजन व ग्रामीण आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी थाना को दी. घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच घटना की तहकीकात करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कागजी प्रक्रिया में जुट गये. रविवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक की पत्नी मीना देवी ने बताया कि उनके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके चार छोटे बच्चे हैं. मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है. इस संबंध थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




