बनमा के नये थाना प्रभारी के रूप में कुंदन कुमार साहनी ने संभाला पदभार

Updated:
विज्ञापन
बनमा के नये थाना प्रभारी के रूप में कुंदन कुमार साहनी ने संभाला पदभार

Kundan Kumar Sahni took charge as the new police station in-charge of Banma.

विज्ञापन

बनमा ईटहरी. थाना में रविवार को देर शाम को नये थाना प्रभारी के रूप में कुंदन कुमार साहनी ने पदभार ग्रहण कर लिया है. वे 2019 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं और इससे पहले चिरैया थाना में थाना अध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर नयी उम्मीदें जगी हैं. कुंदन कुमार साहनी ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण करना और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. स्थानीय लोगों ने नये थाना प्रभारी से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और जन समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जतायी है. मालूम हो कि यह जिम्मेदारी उन्हें पूर्व थाना प्रभारी के स्थानांतरण के बाद सौंपी गयी है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन