हजारों श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई कुंभ स्पेशल

Updated at : 23 Feb 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई कुंभ स्पेशल

हजारों श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई कुंभ स्पेशल

विज्ञापन

करीब 2200 श्रद्धालु सहरसा से कुंभ स्पेशल से हुए रवाना़ आज भी चलेगी कुंभ स्पेशल कुंभ स्पेशल ट्रेन से 4.50 लाख का रेल राजस्व प्राप्त सहरसा. महाकुंभ 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा विशेष तैयारियां की गयी हैं. मंडल ने भी यात्रियों की सुविधा व सुरक्षित यात्रा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रेल सेवाओं की व्यवस्था की है. इसी क्रम में रविवार को मंडल के जयनगर, दरभंगा, सहरसा तथा रक्सौल स्टेशनों से चार कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें झूंसी के लिए संचालित की गयी. रेलवे विभाग के आंकड़े के मुताबिक रविवार को सहरसा से कुंभ स्पेशल से करीब 2200 श्रद्धालु रवाना हुए. जिससे करीब 4.50 लाख रुपये रेल राजस्व की प्राप्ति हुई. रविवार को चलायी गयी स्पेशल ट्रेन सहरसा से झूंसी प्रस्थान समय – दोपहर 3 बजे मार्ग – मानसी, खगड़िया, हसनपुर, रोसड़ा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर महाकुंभ के लिए रेलवे की विशेष तैयारियां यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर पर अतिरिक्त इंतजाम किया गया है. स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष हेल्पडेस्क, सूचना केंद्र एवं अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था की गयी है. प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया गया है. साथ ही प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया है. साथ ही यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस की विशेष टीम तैनात की गयी है. सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ गश्त बढ़ाई गयी है. विशेष टिकट काउंटर व सहायता केंद्र यात्रियों को टिकट बुकिंग में किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए विशेष काउंटर लगाये गये हैं. साथ ही बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से सहायता केंद्र उपलब्ध कराया गया है. सोमवार को भी चलेगी कुंभ स्पेशल सोमवार को सहरसा से प्रयागराज के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. रेलवे बोर्ड को डिवीजन के अधिकारियों द्वारा डिमांड कर दी गयी है. वहीं सहरसा जंक्शन पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए नोडल ऑफिसर के तौर पर समस्तीपुर डिवीजन के डीसीएम आरके श्रीवास्तव सहरसा जंक्शन पर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन