कोसी तटबंध क्षेत्र में विकास की मांग को लेकर महापंचायत

Updated:
विज्ञापन
कोसी तटबंध क्षेत्र में विकास की मांग को लेकर महापंचायत

महापंचयत में शामिल अलग-अलग पंचायत के लोग

महापंचायत में लोगों ने कहा कि आज देश डिजिटल युग की ओर बढ़ रहा है, लेकिन तटबंध के अंदर बसे गांव अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. यहां न तो बेहतर सड़क व्यवस्था है, न ही स्वास्थ्य सेवाएं और न ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा उपलब्ध है.

विज्ञापन

नवहट्टा सहरसा से राजेश डेनजील की रिपोर्ट:

सहरसा: नवहट्टा प्रखंड के कोसी तटबंध के अंदर बसे सात पंचायतों के लोगों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सोमवार को महापंचायत आयोजित की. यह कार्यक्रम उत्क्रमित उच्च विद्यालय परताहा बड़हारा परिसर में हुआ, जिसमें बकुनियां, हाटी, नौला, सतौर, डरहार, शाहपुर और कैदली पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए.

महापंचायत में लोगों ने कहा कि आज देश डिजिटल युग की ओर बढ़ रहा है, लेकिन तटबंध के अंदर बसे गांव अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. यहां न तो बेहतर सड़क व्यवस्था है, न ही स्वास्थ्य सेवाएं और न ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा उपलब्ध है.

ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड और जिला मुख्यालय तक पहुंचना बेहद कठिन है, क्योंकि कई गांवों में अब भी सीधी सड़क संपर्क व्यवस्था नहीं है. इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी होती है, वहीं बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती है. बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है.

महापंचायत में सर्वसम्मति से सरकार और जिला प्रशासन से मांग की गई कि तटबंध के अंदर बसे गांवों में जल्द सड़क निर्माण कराया जाए, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाए और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि ग्रामीण मुख्यधारा से जुड़ सकें.

बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि बकुनियां पंचायत में स्थित मनोहर लाल टेकरीवाल कॉलेज की लगभग 161 एकड़ भूमि पर डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाए, जिससे स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े.

इस मौके पर पंसस प्रतिनिधि सह जदयू नेता कमल नारायण गुप्ता, बैजनाथ यादव, संदीप कुमार, चंद्रवीर कुमार, महेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन