अपहरण कर बंधक बनाया गया व्यक्ति बरामद, दो गिरफ्तार

बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल पंचायत के चकला निवासी 30 वर्षीय बेनी साह के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया.
बनगांव थाना पुलिस और बिहरा थाना पुलिस की हुई संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता
दोनों मुख्य आरोपित फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस
कहरा. बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल पंचायत के चकला निवासी 30 वर्षीय बेनी साह के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया. इसके साथ अपहरण में सहयोगी दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य दो आरोपित फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. बता दें कि शनिवार शाम बनगांव थाना क्षेत्र के बसुदेवा के लोगों द्वारा अपहरण कर बंधक बनाये जाने की सूचना पर बनगांव थाना पुलिस और बिहरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते बेनी साह को शनिवार रात ही बसुदेवा और मुरलीबसंतपुर के मध्य स्थित एक बगीचा से बरामद किया.जानकारी के अनुसार, पीड़ित बेनी साह एक वर्ष पूर्व बनगांव थाना क्षेत्र के बसुदेवा गांव निवासी सुमन कुमार और अमर दास के साथ छत्तीसगढ़ में प्राइवेट काम करता था. काम के दौरान बेनी साह का सुमन कुमार और अमर दास से पैसे का लेनदेन के दौरान मनमुटाव हो गया. जिसके बाद बेनी साह अपने घर चकला आ गया. सुमन कुमार और अमर दास भी अपने घर बसुदेवा आने पर बेनी साह से हिसाब कर पैसा लौटाने का दबाव देने लगा. पूर्व के पैसे के लेनदेन का हिसाब नहीं होने के बाद शनिवार को सुमन कुमार और अमर दास ने बेनी दास को उसके ही क्षेत्र के दुखा चौक पर बुलाया. जहां से उसे अगुआ कर बंधक बना अपने गांव की तरफ ले आया. घटना की जानकारी बेनी साह की मां शांति देवी को मिलने के बाद किसी अनहोनी होने की आशंका को देखते घटना की सूचना डायल 112 को दी. जिसके बाद बिहरा थाना पुलिस हरकत में आयी और बनगांव थाना पुलिस के सहयोग से शनिवार रात ही बेनी साह को बरामद कर लिया. साथ ही साथ बंधक बनाये रखे सुमन कुमार और अमर दास के सहयोगी बसुदेवा निवासी विक्रम कुमार और टिंकू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में बनगांव थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










