पूरब बाजार से लेकर धर्मशाला रोड तक अतिक्रमणकारियों को भेजा नोटिस
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में नगर निगम द्वारा जल्द ही अभियान की शुरुआत की जायेगी.
विज्ञापन
तीन दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश
सहरसा. नगर निगम क्षेत्र में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में नगर निगम द्वारा जल्द ही अभियान की शुरुआत की जायेगी. इसको लेकर चिह्नित अतिक्रमणकारियों को निगम द्वारा नोटिस निर्गत किया गया है. साथ ही तीन दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि बंगाली बाजार में ओवरब्रिज निर्माण वाले क्षेत्रों से अतिक्रमण एवं जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निगम प्रशासन कमर कस चुका है. उन्होंने कहा कि वीआईपी रोड पूरब बाजार से लेकर धर्मशाला रोड़ में सड़क की भूमि पर आंशिक रूप से कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसे तीन दिनों के अंदर खाली करते हुए कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया गया है. आदेश की अवहेलना की स्थिति में नगर निगम अपने संसाधन से अतिक्रमण को खाली करायेगा एवं खाली करने में जो भी व्यय होगा, उसकी वसूली संबंधित से की जायेगी. उन्होंने बताया कि अंचलाधिकारी कहरा द्वारा पूरब बाजार से लेकर धर्मशाला रोड महावीर चौक तक सरकारी जमीन की मापी करायी गयी थी, जिसमें अतिक्रमण करने वाले को चिह्नित किया गया था. उनकी रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि जिन्हें नोटिस नहीं दिया गया है, उसे भी एक दो दिनों के अंदर नोटिस दे दिया जायेगा. इस नोटिस के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को तीन दिनों के अंदर अतिक्रमित भूमि को खाली करने को कहा गया है. सभी अतिक्रमणकारी स्वेच्छा से सड़क की भूमि को खाली नहीं करते हैं, तो प्रशासन इसे खाली करायेगी. वहीं दूसरी ओर ओवरब्रिज निर्माण की निविदा भी बुधवार को ही खुलेगी. राहत की बात यह है कि इस बार की निविदा में कई ठेकेदारों ने निविदा डाला है. अब देखना ये है कि नोटिस पर लिखी बातों के अनुरूप प्रशासन खरा उतरता है या इसे ठंडे बस्ते में डाल देता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










