लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Updated at : 26 Feb 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

एसपी हिंमाशु ने मंगलवार की शाम पस्तपार थाना का औचक निरीक्षण किया. एसपी ने मुख्यालय डीएसपी डीएन पांडे के साथ पहुंचकर बिंदुवार तरीके से थाना का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

पतरघट. एसपी हिंमाशु ने मंगलवार की शाम पस्तपार थाना का औचक निरीक्षण किया. एसपी ने मुख्यालय डीएसपी डीएन पांडे के साथ पहुंचकर बिंदुवार तरीके से थाना का निरीक्षण किया. इस क्रम में एसपी ने लोक शिकायत पंजी, महिला हेल्प डेस्क, गुंडा पंजी, पासपोर्ट पंजी, मालखाना पंजी, केस डायरी, वारंट, इश्तिहार, कुर्की पंजियों का गहन अवलोकन करते हुए सभी संचिकाओं को अद्यतन रखने का निर्देश दिया. साथ ही थाना में संधारित सभी तख्तियों का अवलोकन किया. एसपी ने थाना में प्रतिवेदित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की करते हुए सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. सीसीटीएनएस, थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यों को अद्यतन रखने, लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तों व वारंटी की गिरफ्तारी करने के लिए निर्देशित किया. वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गश्ती के दौरान ज्वेलरी दुकान, बैंक, एटीएम , पेट्रोल पंप अन्य वित्तीय संस्थाओं पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया तथा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्ती एवं विशेष वाहन चेकिंग अभियान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश थाना अध्यक्ष को दिया. एसपी के निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष पस्तपार अरमोद कुमार सहित सभी कर्मी मौजूद थे. फोटो – सहरसा 08 – निरीक्षण को पहुंचे एसपी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन