आपदा या दुर्घटना के दौरान घबराने के बजाय सतर्कता और त्वरित निर्णय अहम

Updated:
विज्ञापन
आपदा या दुर्घटना के दौरान घबराने के बजाय सतर्कता और त्वरित निर्णय अहम

आपदा या दुर्घटना के दौरान घबराने के बजाय सतर्कता और त्वरित निर्णय अहम

विज्ञापन

बाढ़ सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सोनवर्षाराज. जिला प्रशासन के निर्देश पर बाढ़ पूर्व तैयारी के मद्देनजर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बाढ़ सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सीओ सौरभ कुमार, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षक रतन कुमार, बीएमटी शेखर कुमार सहित जनप्रतिनिधि व आशा कार्यकर्ता की उपस्थिति रही. प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रशिक्षक रतन कुमार ने बाढ़ के दौरान अपनाये जाने वाले सुरक्षा उपाय, राहत कार्य, सामुदायिक भागीदारी व रिस्क मैनेजमेंट पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि समय रहते तैयारी कर लेने से जान-माल के नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है. वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आपात स्थिति में बचाव के तरीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन करते हुए उपस्थित लोगों को सुरक्षित निकासी और आग पर नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी. अग्निशमन दल ने बताया कि किसी भी आपदा या दुर्घटना के दौरान घबराने के बजाय सतर्कता और त्वरित निर्णय सबसे अहम होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन