देश में चरम सीमा पर महंगाई व बेरोजगारी : प्रो गौतम कृष्ण

Updated:
विज्ञापन
देश में चरम सीमा पर महंगाई व बेरोजगारी : प्रो गौतम कृष्ण

प्रखंड कार्यालय के सामने मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया.

विज्ञापन

महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

सत्तरकटैया. प्रखंड कार्यालय के सामने मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के अध्यक्षता में आयोजित धरना को संबोधित करते राजद विधायक प्रो गौतम कृष्ण ने कहा कि देश में महंगाई एवं बेरोजगारी चरम सीमा पर है. लेकिन केंद्र व राज्य सरकार जुमलेबाजी कर रही है. उन्होंने कहा की किसानों को अभी तक फसल क्षति का मुआवजा नही मिला है. दाखिल खारिज का आवेदन लंबित है. जमीन विवाद को लेकर लोग थाना एवं ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन न्याय नही मिल रहा है. गरीबी चरम सीमा पर हैं. लोग भुखमरी के कगार पर हैं. मजदूरी भी नहीं मिल रहा है. जिसके चलते लोग बाहर पलायन कर रहे हैं. भूमिहीन गरीब को बासगीत पर्चा नहीं मिल रहा है जो सरकारी जमीन में बसे हैं, उसे जबरन खाली कराया जा रहा है. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को विभिन्न मांग का ज्ञापन सौंपा. धरना में राजद नेता तेजनारायण यादव, सुकुमार यादव, विष्णुदेव यादव, ब्रह्मदेव यादव, विपिन यादव सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन