ePaper

महिला संवाद में पंचायतों में महिला बैंक खोलने की उठी मांग

Updated at : 10 May 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
महिला संवाद में पंचायतों में महिला बैंक खोलने की उठी मांग

महिला संवाद में पंचायतों में महिला बैंक खोलने की उठी मांग

विज्ञापन

सहरसा . जिले के सभी 10 प्रखंडों के 24 ग्राम संगठनों में शनिवार को आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिटानाबाद उत्तरी एवं भटौनी पंचायतों में हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को खुलकर सामने रखा. सिटानाबाद उत्तरी पंचायत के रोशनी जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि महिला संवाद सरकार एवं महिलाओं के बीच सेतु का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने व उन्हें इनसे लाभान्वित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है. उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपनी अपेक्षाएं एवं सुझाव कार्यक्रम के माध्यम से साझा करें. जिससे भविष्य की योजनाओं में उन्हें प्राथमिकता दी जा सके. कार्यक्रम में भाग लेने वाली रमिया देवी ने पंचायत में सिलाई सेंटर, सामुदायिक शौचालय, भूमिहीन परिवारों के लिए भूमि पर्चा एवं दक्षिणी बांध के सुदृढ़ीकरण की मांग रखी. उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान इस बांध की कमजोर स्थिति से बड़ी समस्याएं पैदा होती है. सीमा देवी ने ग्राम संगठन की बैठकों के लिए उचित स्थान की कमी का मुद्दा उठाया एवं पंचायत में जीविका भवन के निर्माण की मांग की. उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए पंचायत में जीविका लाइब्रेरी की स्थापना की जरूरत पर जोर दिया. पंचायत में महिला बैंक की स्थापना का सुझाव रमिया देवी ने दिया. उन्होंने पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने की आवश्यकता भी जतायी. मनिया देवी ने पंचायत में कोल्ड स्टोरेज की मांग की. जिससे किसानों को अपनी फसलों के भंडारण में सुविधा हो सके. उन्होंने सड़क किनारे सोलर लाइट लगाने एवं सुनसान इलाकों में सुरक्षा के लिए पुलिस चौकियों की स्थापना की मांग भी रखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन