ePaper

महिला शक्ति से उपज रही हैं नयी नीतियों की सोच

Updated at : 25 Apr 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
महिला शक्ति से उपज रही हैं नयी नीतियों की सोच

महिला शक्ति से उपज रही हैं नयी नीतियों की सोच

विज्ञापन

जिले के सभी प्रखंडों में 24 महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित सहरसा . महिलाएं अब अपनी आकांक्षाओं को नए आयाम दे रही हैं व विकास की दिशा में सरकार से संवाद कर रही हैं. महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ना केवल उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जगह मिल रही है. बल्कि वे अपने समाज एवं पंचायत के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. इस क्रम में शुक्रवार को जिले के सभी प्रखंडों में 24 महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किया एवं पंचायत व समाज के विकास को लेकर अपने विचार प्रकट किया. उन्होंने नालियों की समुचित व्यवस्था, बेहतर सड़कें, सामुदायिक शौचालय, विधवा पेंशन में वृद्धि, राशन की दुकानों की स्थापना, दिव्यांगता भत्ते जैसी सुविधाओं की मांग की. नवहट्टा प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने नवहट्टा पूर्वी पंचायत में स्नातक स्तरीय कॉलेज की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया. जिससे उनके बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़े. कार्यक्रम में महिलाओं ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अपने जीवन में आये बदलाव की कहानियां साझा की. उन्होंने बताया कि कैसे योजनाएं उन्हें आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बना रही है. महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की आकांक्षाओं एवं सुझावों को नीति निर्माण में शामिल करना है. ग्राम संगठन स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ना केवल जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाएं भी बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं. महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त सुझावों एवं आकांक्षाओं को मोबाइल एप के माध्यम से संधारित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य नीतियों और योजनाओं में सुधार लाकर राज्य के समावेशी विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन