आग से पांच परिवारों का घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
आग से पांच परिवारों का घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

आग से पांच परिवारों का घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

विज्ञापन

आग लगने के स्पष्ट कारणों का नहीं चल पाया है पता, बलवाहाट पुलिस कर रही है जांच सिमरी बख्तियारपुर . बलवाहाट थाना क्षेत्र के कांठो पंचायत के वार्ड संख्या 11 में गुरुवार देर रात अचानक आग लग जाने से पांच परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा – तफरी का माहौल कायम हो गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और आग की चपेट में आकर पांचों परिवारों का सबकुछ जलकर खाक हो गया. मिली जानकारी के अनुसार इस अगलगी की घटना में चंद्र किशोर यादव, राजकिशोर यादव, आनंदी यादव, अरुण यादव एवं अंगद कुमार के घरों में रखा कपड़ा, खाद्य सामग्री, नगदी, मवेशियों का चारा समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में सभी घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, मुखिया भोलेंद्र राय, पंचायत समिति सदस्य परितोष कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों का हाल जाना. जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ितों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है. इधर बलवाहाट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है. प्रशासन की ओर से क्षति का आकलन किया जा रहा है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन