ePaper

अस्पताल अधीक्षक थे अनुपस्थित, तत्काल प्रभाव से वेतन किया गया स्थगित

Updated at : 03 Jan 2026 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल अधीक्षक थे अनुपस्थित, तत्काल प्रभाव से वेतन किया गया स्थगित

आगंतुक सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सम्यक चिकित्सीय सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया.

विज्ञापन

सदर अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, कोताही की स्थिति में दोषी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने शनिवार को सदर अस्पताल के निरीक्षण क्रम में अस्पताल प्रबंधन को आगंतुक सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सम्यक चिकित्सीय सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न कक्षों में जाकर चिकित्सीय सुविधाओं एवं आगंतुक मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों का अवलोकन किया. अस्पताल के ग्रीन जोन भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों से उपलब्ध कराये जा रहे चिकित्सीय सुविधा, भोजन के संबंध में पूछताछ की एवं अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसका निश्चित रूप से ध्यान रखें. शिकायत संज्ञान में आने पर एवं पुष्टि की स्थिति में संबंधित चिकित्साकर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

मरीजों को निर्धारित से कम अवधि की दवा करायी जा रही उपलब्ध

निबंधन काउंटर निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने प्रतिनियुक्त कर्मी से निबंधित व्यक्तियों की संख्या के संबंध में पूछताछ की एवं संबंधित कर्मी को ससमय ड्यूटी पर मौजूद होने का निर्देश दिया. शिशु ओपीडी निरीक्षण क्रम में उन्होंने अपने उपस्थिति में शिशु के चिकित्सा कार्य का अवलोकन किया. इसी क्रम में मौजूद चिकित्सक को उपयुक्त दिशा निर्देश दिया. मेडिसिन विभाग निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी चिकित्सीय सुविधा प्राप्त कर चुके मरीजों की संख्या से अवगत हुए एवं चिकित्सीय कार्य को देखा. दवा वितरण कक्ष निरीक्षण क्रम में उन्होंने चिकित्सीय पुर्जा में दिये गये सलाह के अनुसार दवा वितरण कार्य का अवलोकन किया. निरीक्षण क्रम में संज्ञान में आया की कुछ मरीजों को चिकित्सीय पुर्जा में दिये गये सलाह के अनुसार निर्धारित अवधि से कुछ कम अवधि की दवा उपलब्ध करायी जा रही है. इसके कारण जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की एवं प्रतिनियुक्त कर्मी से कारण पूछने का निर्देश दिया. साथ ही अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि आगंतुक सभी मरीजों को चिकित्सीय सलाह के अनुसार निर्धारित अवधि के अनुसार दवाओं की उपलब्धता निश्चित रूप से सुनिश्चित करें.

अस्पताल प्रबंधन को निर्धारित दायित्वों को सेवाभाव से सम्यक निर्वहन का निर्देश

निरीक्षण क्रम में अस्पताल अधीक्षक अनुपस्थित पाये गये. अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से उनका वेतन स्थगित कर दिया. अस्पताल के जेनरल पैथोलॉजी निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने चिकित्सीय उपकरणों, जांच उपकरणों की जांच की एवं कार्यपद्धति एवं जांच सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की. भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी सर्जिकल बाह्य विभाग, टीकाकरण कक्ष, आई, ईएनटी चिकित्सा कक्ष में भी गये एवं आगंतुक मरीजों के चिकित्सा कार्य के लिए किये जा रहे प्रयासों का अवलोकन किया. उन्होंने आगंतुक आम नागरिकों से मुलाकात की एवं चिकित्सीय सेवाओं, समस्या के संबंध में उनके राय से अवगत हुए. जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल निरीक्षण क्रम में अस्पताल प्रबंधन को निर्धारित दायित्वों को सेवाभाव से सम्यक निर्वहन के लिए निर्देशित किया. निरीक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता निशांत, विशेष कार्य पदाधिकारी राजू कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार सहित अस्पताल प्रबंधन से संबंधित चिकित्साकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन