हेल्पिंग हैंड स्टडी सेंटर ने सफल सीटीईटी छात्रों को किया सम्मानित

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :19 Apr 2026 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
हेल्पिंग हैंड स्टडी सेंटर ने सफल सीटीईटी छात्रों को किया सम्मानित

हेल्पिंग हैंड स्टडी सेंटर ने सफल सीटीईटी छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन

प्रति वर्ष यहां के बच्चे करते हैं उत्कृष्ट प्रदर्शनः जीशान बेग सहरसा . सीटीईटी फरवरी परी परिणाम में नगर निगम क्षेत्र के पूरब बाजार स्थित हेल्पिंग हैंड स्टडी सेंटर के छात्रों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया है. हेल्पिंग हैंड स्टडी सेंटर के निदेशक डॉ मिर्जा जीशान बेग ने बताया कि छात्रों की मेहनत रंग लायी व जिसका परिणाम है कि लगभग 80 प्रतिशत छात्र सीटीईटी फरवरी की परीक्षा में सफल हुए. बच्चों की इस बडी सफलता पर संस्थान में रविवार को सफल छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें हेल्पिंग हैंड स्टडी सेंटर के फैकेल्टी नीलेश रॉय, मो नजरे इमाम, मो तसनीम, ज्योतिष कुमार, मिर्जा जीशान बेग, बीपीएससी शिक्षक मो सज्जाद आलम एवं जमशेद आलम ने छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. सभी शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामना दी व जीवन में बेहतर लक्ष्य प्राप्त करने की सलाह देते आगामी बीपीएससी टीआरई फोर परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने का हौंसला दिया. निदेशक मिर्जा जीशान बेग ने कहा कि शिक्षकों के साथ बच्चों ने भी कड़ी मेहनत की, जिससे सभी सफल रहे व परिवार सहित संस्थान का नाम रौशन किया. उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष यहां के बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं. सम्मान समारोह में सफल छात्र-छात्राओं में नसरीन परवीन, रौशन आरा, चंदा परवीन, आरती कुमारी, आंचल कुमारी, सबा परवीन, शमा परवीन, कामरान अकमल, रिशु रमण, विद्यानंद, राकेश कुमार, मुन्ना कुमार, निधि कुमारी, रिया कुमारी, रिया जोशी, शिव शंकर राहुल, हसरत जहां, अजीत कुमार, सत्यम कुमार, रजिया सुल्ताना सहित अन्य को सम्मानित कर हौसला अफजाई की.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन