हर्ष फायरिंग कांड का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग कांड का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

हर्ष फायरिंग कांड का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के गांधीपथ में हुए हर्ष फायरिंग कांड के दूसरे आरोपित मो सरफराज को पुलिस ने शुक्रवार को बड़े ही नाटकीय तरीके से गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि उक्त मामले में सरफराज की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. शुक्रवार को मो सरफराज किसी मामले में पैरवी करने के लिए सदर थाना पहुंचा था. इसी दौरान आसूचना इकाई के पदाधिकारी लगातार उसके लोकेशन को ट्रैक कर रहे थे. जब लोकेशन थाना परिसर में मिला तो जिला आसूचना इकाई की पुलिस टीम तुरंत सतर्क हो गयी. मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस ने सरफराज को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन सरफराज खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए भागने लगा. थाना परिसर में ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ ही देर में सरफराज को धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सरफराज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. मालूम हो कि कुछ दिन पहले गांधीपथ इलाके में हर्ष फायरिंग की घटना ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने जांच के दौरान सरफराज की भूमिका को संदिग्ध पाया था और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन