नारी शक्ति को सलाम करते दी होली की शुभकामनाएं

Updated at : 09 Mar 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
नारी शक्ति को सलाम करते दी होली की शुभकामनाएं

नारी शक्ति को सलाम करते दी होली की शुभकामनाएं

विज्ञापन

पीजी सेंटर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन सहरसा . पीजी सेंटर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के साथ ही होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया. जिसमें शिक्षक-शिक्षिका व कर्मचारियों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया. समारोह में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ इम्तियाज अंजुम ने समाज में महिलाओं के त्याग व समर्पण की प्रशंसा करते मोहम्मद रफी के गीतों को गाकर होली मिलन समारोह में चार चांद लगाया. वहीं दूसरी तरफ राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ रंजीत सिंह ने नारी शक्ति को सलाम करते सभी को होली की शुभकामनाएं दी. गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मुकुंद कुमार सिंह ने महिलाओं के सम्मान में पत्नीव्रता नामक कविता का पाठ कर सभी को खूब हंसाया. इसी क्रम में हिंदी विभाग के डॉ सिद्धेश्वर काश्यप ने होली से संबंधित मंत्रमुग्ध कर देने वाला गजल प्रस्तुत किया. अर्थशास्त्र के डॉ अनिल कुमार ने छोटी उम्र में शादी हो जाने के बाद एक स्त्री की मनोदशा वाला गीत गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया. मैथिली विभाग के डॉ रमणकांत ने नारी शक्ति को प्रणाम करते मैथिली भाषा का एक लोकगीत गाकर सभी का मन मोह लिया. मैथिली विभाग की डॉ गीता ने मैथिली भाषा में भगवान श्रीराम के होली पर आधारित एक गीत प्रस्तुत किया. हिंदी विभाग की डॉ अणिमा ने हरिवंश राय बच्चन की होली पर आधारित एक कविता का पाठ कर होली त्योहार के महत्व को बताया. राजनीति विज्ञान की डॉ कविता ने नारी शक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते एक लोकगीत सुनाया. इस आयोजन ने ना केवल महिला दिवस के महत्व को दर्शाया. बल्कि होली के रंगों के साथ सभी के बीच एकता एवं भाईचारे का संदेश भी दिया. कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र की डॉ प्रीति गुप्ता ने किया. समारोह में डॉ जैनेन्द्र कुमार, डॉ. श्याम मोहन मिश्रा, शिक्षकेतर कर्मचारियों में सत्यप्रकाश, प्रभात कुमार, शिवजी, आशीष विद्यार्थी, राम कुमार, सुरेन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन