सूने घर में सभी ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
सूने घर में सभी ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान की चोरी

सूने घर में सभी ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान की चोरी

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के मीर टोला वार्ड नंबर 38 निवासी मो खलील अहमद ने अपने सूने घर में सभी ताला तोड़कर लाखों रुपए के कीमती जेवरात सहित नकदी की चोरी करने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वे बीते दिनों अपनी पत्नी के साथ आवश्यक कार्य के लिए बाहर गए हुए थे. उनके घर के सभी कमरे में ताला लगा हुआ था. जब वापस लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजा सहित घर के अंदर सभी कैमरे का ताला टूटा हुआ है. घर का सामान बिखरा पड़ा था. जांच पड़ताल करने पर पता चला कि घर में रखा नक��� 30 हजार रुपया सहित गोदरेज में रखी सोने की 6 अंगूठी, प्लैटिनम की 1 अंगूठी, सोने की 3 इयररिंग और चांदी का 1 किलो सामान की चोरी हुई है. दिए आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. शादीशुदा पुत्री के गायब होने को लेकर दिया आवेदन सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद वार्ड नंबर 43 निवासी स्व. सरजू राम के पुत्र नसीब राम ने अपनी शादीशुदा पुत्री के गायब हो जाने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री व कुलदीप राम की पत्नी चांदनी देवी बीते 2 मई को घर से निकल कर दुकान सामान खरीदने गयी थी. जिसके बाद देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी. उनकी पुत्री का ससुराल भी सुलिंदाबाद वार्ड नंबर 43 में ही है. उन्होंने अपने सभी सगे संबंधियों के यहां भी पता कर लिया लेकिन उनकी पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला. खोजबीन करने पर जानकारी मिली कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र के परमिनिया गांव निवासी नीतीश कुमार शर्मा और नीरज कुमार शर्मा ने उनकी पुत्री को बहला फुसला कर अपहरण कर लिया है. दिए आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन