संगीत विषय में गोल्ड मेडलिस्ट निशु भारती कुलाधिपति के हाथों हुई सम्मानित

निशु ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दी.
सहरसा. आज बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है. अब बेटियां भी कड़ी मेहनत, लगन एवं दृढ़ संकल्प के दम पर परिवार का सहारा बन रही है. इसका जीता जागता उदाहरण सहरसा के गंगाजला वार्ड 15 निवासी अजय कुमार सिंह की छोटी बेटी निशु भारती है. जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत ना केवल भूपेंद्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी मधेपुरा में संगीत विषय में गोल्ड मेडलिस्ट हुई. बल्कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण की बहाली में बतौर शिक्षक के रूप में संगीत विषय से चयनित भी हुई है. जिससे माता- पिता, भाई बहन की खुशियां चौगुनी हो गयी है. बुधवार को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में आयोजित छठे दीक्षांत समारोह में निशु भारती को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के हाथों स्वर्ण पदक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री से सम्मानित किया गया. निशु ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दी. निशु भारती के गोल्ड मेडल मिलने पर रमेश झा महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो उषा सिन्हा, दादा परमानंद सिंह, दादी कमल देवी, राणा प्रताप सिंह, माला देवी सहित मुहल्ले वासी काफी हर्षित हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




